गया, अप्रैल 2 -- टनकुप्पा थाना के एसएच 70 पर आरोपुर गांव के पास दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक महिला सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीण सभी घायलों को टनकुप्पा पीएचसी ले गये, जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। घटना बुधवार की शाम साढ़े चार बजे की है। घायल चिंटू सिंह (26) पिता संजय कुमार सिंह व सलोनी कुमारी (24) पुत्री अजीत कुमार सिंह रजौली थाना के अम्मा गां के रहने वाले है। वहीं, मोनू कुमार (19) पिता रुपी मांझी टनकुप्पा के कनवा गांव का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.