छपरा, दिसम्बर 18 -- नगरा। सीमावर्ती गौरा थाना क्षेत्र के रामपुर नहर के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के सुरौंधा निवासी सुनील कुमार मांझी के 21 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार,तारकेश्वर साह के 20 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार,सीवान जिला के भगवानपुर निवासी महेश राय के 19 वर्षीय पुत्र विकास कुमार तथा विनोद राय के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक छपरा की ओर जा रही थी,जबकि दूसरी बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। रामपुर नहर के समीप दोनों बाइकों की तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई,जिससे सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही गौरा थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को त...