मोतिहारी, जनवरी 7 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के हरसिद्धि-छपवा मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती है। मृतक की पहचान सोनबरसा पंचायत के सोनबरसा गांव वार्ड संख्या छह निवासी शाहनवाज हुसैन (20) पिता अली अकबर मियां के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक आशिक कुमार (23) पानापुर रंजीता पंचायत के मुंशी बाजार गांव निवासी सरयुग राम का पुत्र है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दारोगा राजेश कुमार को मौके पर भेजा गया। दोनों घायलों को सीएचसी हरसिद्धि में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मोतिहारी सदर ...