आरा, नवम्बर 16 -- आरा, हि.सं.। जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बलुआ गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की सुबह दो बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक बाइक पर सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शुभकरणगंज गांव निवासी आशीष कुमार, चंदन कुमार और ओमजी, जबकि दूसरी बाइक पर सवार बड़हरा थाना क्षेत्र के करजा गांव निवासी अर्जुन कुमार और पंडितपुर गांव निवासी अमन पांडेय शामिल है। बताया जा रहा है कि अमन पांडेय अपने दोस्त अर्जुन कुमार के साथ बाइक से आरा स्थित अपने टेंट दुकान पर आ रहा था। वहीं, दूसरी बाइक सवार ओमजी अपने दोस्त चंदन कुमार और आशीष कुमार के साथ सरैया से गांव लौट रहा था। उसी दौरान बलुआ गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.