देवरिया, फरवरी 8 -- भागलपुर(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के जिरासो के समीप रविवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने चार को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोपहर को पिंडी की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक भागलपुर की तरफ आ रहे थे। अभी वह जिरासो गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें विनय साहनी पुत्र राजदुकार, आकाश पुत्र धुरंधर निवासीगण तुर्तीपार थाना उभांव जिला बलिया, प्रेमचंद्र पांडेय पुत्र रामहजारी पांडेय, दिनेश चंद्र पांडेय निवासीगण चोरभरिया थाना खुखुंदू शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए पीएचस...