बस्ती, जनवरी 8 -- विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत चौकी अंतर्गत शंकरपुर के अयोध्या ढाबा के सामने हाईवे पर दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। दुर्घटना में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। घटना बुधवार शाम चार बजे हुई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पहुंची चौकी पुलिस ने निजि वाहन से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। चिकित्सक ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज अयोध्या के लिए रेफर कर दिया गया। चौकी इंचार्ज शशिशेखर सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान अमरेश बहादुर निवासी चौधराइन थाना परशुरामपुर तथा सुजीत गुप्ता निवासी अनभूला थाना वजीरगंज जनपद गोंडा के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...