एटा, जनवरी 11 -- एटा। शनिवार की देर रात गांव उड़ेरी के पास दो बाइक आपस में भिड़ गई। बाइकसवार तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र अवागढ़ लाया गया। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा शनिवार रात को करीब दस बजे थाना अवागढ़ के गांव उड़ेरी स्थित बंबा के पास हुआ। कोतवाली देहात के गांव गदनपुर निवासी गौरव (25) पुत्र कल्याण सिंह, छोटू उर्फ विनय पुत्र भूरी सिंह, रहीशपाल पुत्र भूरी सिंह निवासी जमालपुर गादुरी निधौलीकलां एक बाइक पर थे और मुम्बई से लौटे गौरव को अवागढ़ से बाइक पर बैठाकर घर छोडने जा रहे थे दूसरी तरफ प्रदीप (30) पुत्र नरेश पाल साथी ज्ञान सिंह (55)पुत्र चोब स...