श्रावस्ती, जून 18 -- इकौना, संवाददाता। बलरामपुर बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मां बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से मां को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम चहलवा निवासी फरीद (23) पुत्र इश्हाक बुधवार को मां फूलजहां (40) व पिता इश्हाक (45) को बाइक से लेकर बलरामपुर गया था। जहां से वह शाम को घर लौट रहा था। वहीं इस दौरान इकौना थाना क्षेत्र के भलुहिया दसौंधी निवासी राम बरन (42) पुत्र छोटेलाल किसी काम से बाइक से कहीं जा रहा था। नेशनल हाइवे 730 पर राजकीय महामाया डिग्री कालेज के पास नहर पुल पर पहुंचते ही दोनों की बाइक में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में फरीद, उसकी मां फूलजहां तथा दूसरे बाइक पर सवार राम बरन घायल हो गया। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.