मोतिहारी, फरवरी 3 -- चकिया/पताही ,निसं । चकिया बाइपास पर दो बाइकों में पीछे से लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने मंगलवार को ठोकर मार दी। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गयी। वहीं पांच जख्मी हो गए। मृतक की पहचान पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चोरमा वार्ड नंबर 14 निवासी महेश राम के पुत्र सुधीर कुमार (25) के रुप में हुई है। सभी घायल युवकों का इलाज चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ। जिसमें गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने दो घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिये मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है। मृतक के परिजन ने बताया कि दो बाइक पर छह युवक कल्याणपुर के कथवलिया में बन रहे रामायण मंदिर के शिवलिंग का दर्शन करने जा रहे थे । चकिया बाइपास पर पहुंचते ही पीछे से ट्रैक्टर वाले ने जोरदार ठोकर मार दी। जिसके कारण दोनों मोटरसाइकिल पर सवार छह युवक मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गये।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.