धनबाद, दिसम्बर 23 -- कतरास, प्रतिनिधि। राजगंज-महुदा फोरलेन सड़क पर भटमुरना के आगे एबीजी कोलियरी के हाजिरी घर के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में बीसीसीएलकर्मी रेवत राय (55) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद रेसिंग बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार रेवत राय साइलो में ड्यूटी करने के बाद अपनी बाइक संख्या जेएच 10 एन-7413 से चार नंबर अंबेदकर नगर स्थित क्वार्टर लौट रहे थे। इसी दौरान महुदा की तरफ से तेज रफ्तार बाइक जेएच 10 सीयू-6400 ने बीसीसीएलकर्मी की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रेवत राय को पहले निचितपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए सेंट्रल अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.