लखनऊ, दिसम्बर 10 -- मोहनलालगंज। हुलासखेड़ा पुलिया के पास मंगलवार रात दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसके चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जख्मी बाइक सवार ने पुलिस को मारपीट कर रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने बताया महुराकलां निवासी सतीश रावत बाइक से भोलाखेड़ा में अपनी ससुराल जा रहे थे। इस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी के अनुसार हुलासखेड़ा पुलिया के पास राजाखेड़ा निवासी रिंकू सिंह की बाइक से टक्कर लग गई। रिंकू के साथ उनका रिश्तेदार आशियाना निवासी गोलू था। गोलू चोटिल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रिंकू के परिचित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सतीश के साथ मारपीट कर दी। बुधवार को सतीश ने मोहनलालगंज पुलिस को लूट होने की तहरीर दे दी। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...