श्रावस्ती, फरवरी 14 -- रतनापुर, संवाददाता। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के नानकार गांव के पास दो बाइकों में आमने सामने की अक्कर हो गई। हादस में एक महिला समेत तीन लोग गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गिरंट थाना क्षेत्र के महोरवा गांव निवासी जाफर अली पुत्र अब्दुल अजीज शनिवार शाम को अपनी पत्नी रजिया बेगम (35) व बच्चे को लेकर बाइक से रिस्तेदारी से घर वापस लौट रहा था। वह नानकार गांव के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रहे ददौरा गांव निवासी हरीश (28) पुत्र ननकऊ व मनीष (29) पुत्र रघु की बाइक से आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में महिला रजिया बेगम व दूसरी बाइक सवार मनीष व हरीश गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की ओर से हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस व एम्बुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्ब...