मिर्जापुर, जून 1 -- मड़िहान,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कुंदरूफ गांव के समीप मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर शनिवार की रात हुई दो बाईकों की आमने सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मिर्जापुर शहर के कृष्णपुरी कालोनी निवासी 30 वर्षीय दीपक जायसवाल मिर्जापुर से रात को सोनभद्र के ओबरा किसी काम से जा रहा था। मड़िहान थाना क्षेत्र कुंदरूफ गांव के पास पहुंचा था, उसी वक्त भावा की तरफ से अचानक पहुंचा दूसरा बाइक सवार अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। टक्कर लगते दीपक बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो लहुलूहान हाल में पड़ा रहा। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया । राहगीरों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.