बांदा, दिसम्बर 7 -- बांदा। संवाददाता पैलानी डेरा के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी जसपुरा ले गए। यहां से चारों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जसपुरा निवासी 32 वर्षीय गोकरन बाइक से पैलानी डेरा आया था। शाम के समय वह अपने साथी जसपुरा निवासी 29 वर्षीय कुलदीप व 36 वर्षीय बुद्धराज के साथ घर लौट रहा था। कुशवाहा डेरा के पास पहुंचे ही थे कि सामने आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। दूसरी बाइक का चालक भरुवा सुमेरपुर निवासी 30 वर्षीय मनीष सिंह और गोकरन, कुलदीप तथा बुद्धराज बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने चारों घायल...