गोंडा, मई 17 -- अलावल देवरिया, संवाददाता। थाना कोतवाली देहात के गोंडा उतरौला रोड पर सालपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सालपुर चौकी इंचार्ज रामप्रकाश चंद्र ने बताया कि शनिवार की दोपहर बाद सुनील गुप्ता उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र सेवाराम निवासी सादुल्लाह नगर जिला बलरामपुर बाइक से गोंडा की ओर जा रहा था । बताया जा रहा है कि सामने से दूसरा बाइक सवार बहुत ही अनियंत्रित गति से आ रहा था और सालपुर से बाहर सरयू नहर के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की टक्कर इतनी जोर थी कि एक बाइक सवार सड़क पर बनी रेलिंग से उछलकर सरजू नहर में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.