रुद्रप्रयाग, जून 27 -- बीते गुरुवार सांय केदारनाथ हाईवे पर कुंड के पास दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने वाले अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ पुलिस ने थाना गुप्तकाशी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि पुलिस घटना के बाद फरार जेसीबी चलाक की खोजबीन में जुटी है। बीती देर सांय केदारनाथ हाईवे पर कुंड से गुप्तकाशी मार्ग पर एक जेसीबी से दो मोटरसाइकिलें टकरा गई थी। जिसमें सवार मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी शिवम, सागर सिंह, पंकज एवं सुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जेसीबी गुप्तकाशी की तरफ से नीचे की ओर आ रहा था, जबकि मोटसाइकिल सवार यात्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष गुप्तकाशी कुलदीप पंत ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर इन चारों बाइक सवार व्यक्तियों को 108 के माध्यम से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि भिजवाया था, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.