बोकारो, फरवरी 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। जिले के कसमार थाना क्षेत्र के दांतू-ओरमो ग्रामीण पथ पर दो बाइक के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की सुबह 8:15 बजे की है। घटना की सूचना पाकर पहुंची 108 एम्बुलेंस से दो घायलों को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिंकू कुमारी ने प्राथमिक उपचार की। इस घटना में दोनों लोगों को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है, जबकि एक अन्य बाइक वाला घटना के बाद घायलवस्था में ही भागने में सफल रहा। उसे मामूली चोट लगी थी। जानकारी अनुसार पेटरवार थाना क्षेत्र के चापी गांव निवासी मिथलेश ठाकुर (37 वर्ष) और रंजीत ठाकुर(40 वर्ष) एक बाइक में सवार होकर कसमार थाना क्षेत्र के बगियारी गांव स्थित सिक्सलेन सड़क निर्माण कंपनी के ...