गिरडीह, अक्टूबर 10 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद-मधुपुर एन एच पथ पर शुक्रवार दोपहर सोनवाडीह के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में फिटकोरिया पंचायत के फफूंदी गांव के अर्जुन किस्कू और डाकबंगला के राहुल कुमार शामिल है। इसमें अर्जुन किस्कू को सिर पर गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह से धनबाद रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि अर्जुन किस्कू और राहुल कुमार दोनों चपुआडीह से बेंगाबाद की ओर अलग अलग बाइक से जा रहे थे। इस बीच सोनवाडीह के पास आगे पीछे चल रही दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर र...