गिरडीह, दिसम्बर 12 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के लोकाय गांव के पहले ककनी मोड़ के पास गुरुवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में तिसरी के विकास ताम्रकार और गोलगो कर्णपुरा गांव के रोमन बास्के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा तिसरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उनदोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि तिसरी के विकास ताम्रकार का लोकाय में मोटरसाइकिल गैराज है। वह अन्य दिनों की तरह गुरुवार की सुबह भी बाइक से लोकाय स्थित गैराज जा रहे थें। तभी विपरीत दिशा से रोमन बास्के बाइक चलाते हुए आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों के बीच में जोर की टक्कर हो गई। जिसके बाद विकास और रोमन दोनों बाइक सहित सड़क पर गिर गए जिससे विकास ताम्रकार ...