मधुबनी, फरवरी 3 -- बेनीपट्टी (मधुबनी)। बेनीपट्टी-रहिका मुख्य पथ (एसएच-52) पर जगदंबा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में अधिवक्ता सुधीर कुमार चौधरी (43) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में इंटर की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से अनुमंडल न्यायालय परिसर और मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। नवकरही गांव निवासी अधिवक्ता अपनी बाइक से बेनीपट्टी व्यवहार न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान साहरघाट थाना के उतरा गांव का छात्र सौरव कुमार बाइक से इंटर की परीक्षा देने मधुबनी की ओर जा रहा था। लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास सड़क काफी जर्जर है। गड्ढों से बचने के प्रयास में दोनों बाइकें अपना साइड छोड़कर आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई।अधिवक्...