हमीरपुर, फरवरी 13 -- मौदहा, संवाददाता। दो बाइकों की सीधी भिडन्त में युवती सहित पांच बाइक सवार घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देख युवती सहित दो घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया है। महोबा जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र का गाँव ग्योड़ी निवासी 19 वर्षीय भूपेन्द्र कुमार पुत्र मुन्नालाल शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे बाइक से रिश्तेदार 24 वर्षीय अनिल पुत्र मोहन व 23 वर्षीय आशीष पुत्र हरगोविन्द निवासी गुढा थाना चरखारी सहित बाइक में सवार होकर मौदहा जा रहे थे। हिमौली गाँव के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिंसमे हिमौली निबासी 18 वर्षीय सुल्तान पुत्र हबीब अपने साथी 19 वर्षीय इमामुद्दीन व बहन 19 वर्षीय खुशबू के साथ ग्योड़ी जा रहे थे। रास्ते में हुई बाइक भि...