झांसी, दिसम्बर 29 -- झांसी। बरुआसागर थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-निबाड़ी सड़क पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के गांव जयसारी खुर्द निवासी नीलेश कुशवाहा (24) की इसी साल फरवरी में चिरगांव की मीनू से शादी हुई थी। वह पानीपुरी का ठेला लगाकर गुजर-बसर करता था। पिछले कुछ समय से दोनों झांसी से सटे मध्य प्रदेश क्षेत्र में रह रहे थे। बीती देर शाम वह पीतांबारा पीठ दर्शन करने गया। देर रात वहां से वापस घर आ रहा था। जैसे ही बाइक लेकर बरुआसागर-निवाड़ी सड़क पर पहुंचा, तभी पीछे से कोई अन्य से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं सिर के बल गिरने से नीलेश गंभ...