औरैया, फरवरी 7 -- कुदरकोट, संवाददाता। कस्बे में थाने से चंद कदम की दूरी पर शनिवार को दो अपाचे मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सैफई रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दिलालपुर निवासी मनोज कुमार का पुत्र शरद कुमार अपनी पत्नी ज्योति व दो वर्षीय बच्ची के साथ बाजार करने कुदरकोट आया था। इसी दौरान दूसरी ओर से सराय शीशग्रान निवासी मुन्ना पुत्र हासिम, भोलू पुत्र हारून और लखनऊ निवासी वाहिद पुत्र आजाद एक अपाचे बाइक से वैवाह की ओर से कुदरकोट की तरफ आ रहे थे। थाने के पास दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर डायल-112 और थाना पुलिस मौके पर पहु...