फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में तीन छात्र सहित छह लोग घायल हो गए। राहगीर उन्हें पास के ही क्लीनिक पर ले गए। जहां प्राथमिक उपचार मिलने के बाद वे अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए। आसफाबाद गली नंबर सात निवासी 15 वर्षीय अंकित पुत्र सुरेंद्र कुमार, 16 वर्षीय सुमित पुत्र शंकरलाल और 15 वर्षीय वैभव पुत्र अजय पाल कक्षा 10वीं के छात्र हैं। उनका सेंटर सदर ब्लॉक के गांव जमालपुर स्थित बलवंत सिंह इंटर कॉलेज में गया है। मंगलवार सुबह तीनों छात्र परीक्षा देने के लिए बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान पहाड़पुर मोड़ के निकट सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क पर गिरने से तीनों छात्र सहित दूसरी बाइक पर सवार मोतीलाल, नेकसे और भोलू घायल हो गए। यह देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.