हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई। कोतवाली शहर के सकतपुर हरदोई मार्ग के सधई बेहटा गांव के पास शुक्रवार करीब दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार होमगार्ड की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मझरेता निवासी संजय कुमार सिंह (44) होमगार्ड थे। हरदोई में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय के आवास पर ड्यूटी करने जा रहे थे। बताया गया है कि संजय सिंह दोपहर बाद घर से निकले। सदई बेहटा गांव के आगे रद्धेपुरवा रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें संजय की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार कोतवाली देहात क्षेत्र के नीर बहर निवासी शैलेन्द्र प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.