बरेली, फरवरी 24 -- दो बाइकों की भिड़ंत में एक रेलकर्मी गंभीर घायल हो गया। उसे रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे इज्जनगर रेलवे स्टेशन के पीछे दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत हो गई, इसमें एक बाइक पर सवार लोको कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय रेलकर्मी अखिलेश कुमार गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें इज्जतनगर रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। अस्पताल से सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरे बाइक चालक के बारे में पुलिस जानकारी कर रही है। अखिलेश कुमार इज्जतनगर रेल कारखाना में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...