रुडकी, फरवरी 6 -- रुड़की। चुड़ियाला क्षेत्र में शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शेरपुर निवासी अभिषेक किसी काम से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह चुड़ियाला के पास पहुंचा, सामने से आ रहे बाइक सवार अबुजर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...