बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के ढाकर मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुर्जा के कनैनी गांव निवासी पूजा ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने भाई इंद्रपाल और भाभी आशा के साथ खुर्जा नगर में खरीदारी करने आई थी। शाम को जब घर वापस जाने के दौरान ढाकर मोड़ पर चोला की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार पूजा, उनकी भाभी आशा, भाई इंद्रपाल और दूसरी बाइक सवार अलीगढ़ निवासी योगेश (23) घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। पुलिस ने घायलों को जटिया अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं इंद्रपाल और आशा को हायर सेंटर के लिए रेफर ...