आगरा, अक्टूबर 24 -- मलपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला बसुआ के समीप शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें धौलपुर निवासी एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घायलों में महिला और एक मासूम बच्चा शामिल है। जिला धौलपुर के मालौनी बसई पंवार निवासी 35 वर्षीय सचिन पुत्र अमर सिंह जाटव पेशे से मजदूर थे। शुक्रवार को वह भाईदूज के मौके पर पत्नी खुशबू और पांच वर्षीय बेटे कृष्णा के साथ गढ़ी भदौरिया स्थित ससुराल जा रहे थे। शाम करीब छह बजे नहर किनारे नगला बसुआ गांव के पास उनकी बाइक सामने से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। दूसरी बाइक बसई नवाब (धौलपुर) निवासी अशोक चला रहे थे। वह अपने पिता मांगेराम को बोदला के प्रेम नगर स्थित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.