अलीगढ़, दिसम्बर 9 -- गोंडा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोंडा-अलीगढ़ रोड पर हनुमान मंदिर के पास सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव हीरपुर निवासी 50 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र पन्नालाल सोमवार को गांव के ही पिंटू कुमार पुत्र निरंजन सिंह के साथ बाइक द्वारा किसी काम से इगलास गए थे। काम करके वे दोनों वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गोंडा-अलीगढ़ रोड पीपली चौराहे से पहले हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में मुकेश कुमार, पिंटू कुमार के अलावा दूसरी बाइक पर सवार अरविंद कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी जलालपुर अलीगढ़ व पंकज कुमार पुत्र संजय...