हरदोई, नवम्बर 29 -- बेनीगंज। कोथावां-मलिहाबाद मार्ग पर हरैया मोड़ के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीतापुर जनपद के नैमिष क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी मो. सुएब ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। बेनीगंज नगर के कयास्थ टोला निवासी 46 वर्षीय संतोष अपनी बेटी उपासना श्रीवास्तव को बीए द्वितीय वर्ष का पेपर दिलवाने अतरौली स्थित जगदेव सिंह महाविद्यालय बाइक से जा रहे थे। उसी समय सामने से आ रहे सीतापुर के सिधौली थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़िया हसनपुर निवासी वाकीतुल्ला अपनी पत्नी नसीम बानो के साथ कछौना स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। हरैया मोड़ पर दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे चारों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची 108 की दो एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी कोथावां पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ...