हापुड़, फरवरी 21 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार दंपती और बच्चा घायल हो गया। पति को गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ जनपद के ग्राम एची खुर्द थाना किला परीक्षितगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह मेरठ एसएसपी के यहां से प्रार्थना पत्र लगाकर लौट रहा था। जैसे ही वह कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में निजामपुर पर पहुंचा तो उसे एक गाड़ी वाले ने रोका। इसी बीच पीछे से एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी पत्नी, बच्चे को हल्की चोट आई। जबकि दुर्घटना में उसका एक हाथ और पैर टूट गया। उसे गंभीर हालत के चलते चिक...