फतेहपुर, फरवरी 21 -- फतेहपुर। बहुआ कस्बे के बांदा-बहराइच मार्ग पर साई ढाबा के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रक की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार एक बाइक पर आकाश यादव पुत्र धर्मपाल, सौरभ द्विवेदी पुत्र भैयालाल द्विवेदी और उमेश पाल पुत्र सुखराज, सभी निवासी ग्राम सिंधाव थाना ललौली, सवार थे। दूसरी बाइक पर गजराज पाल उर्फ पिंटू निवासी ग्राम दुगरई कोतवाली बिंदकी सवार था। टक्कर के बाद सौरभ द्विवेदी और गजराज उर्फ पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर घायल आकाश यादव और उमेश पाल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी ...