बांदा, दिसम्बर 15 -- बांदा। दो बाइकों में हुई भिडंत में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा चचेरा भाई घायल हो गया। हादसे मे दूसरे बाइक सवार भी चोटिल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी 17 वर्षीय हर्षवर्धन पुत्र किशनपाल रविवार को अपने चचेरे भाई रवि पुत्र रामरूप के साथ खेत आया था। रात को खेत से चारा काटकर बाइक में लेकर बुदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड से होते हुए घर जा रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए। इसके अलावा दूसरी बाइक सवार भी चोटिल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने देखा तो एंबुलेस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेस ने हर्षवर्धन ओर रवि ...