मथुरा, मार्च 26 -- थाना छाता के अंतर्गत मंगलवार शाम छाता-गोवर्धन रोड स्थित फ्लाई ओवर पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गयी। इसके चलते एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे छाता-गोवर्धन मार्ग स्थित फ्लाई ओवर पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गयी। इसके चलते बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक सवार मौका देख बाइक लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है। उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि हादसे में घायल राम निवासी रनवारी, छाता को तत्काल अपनी गाड़ी से उपचार को केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...