हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र में परसपुर गोशाला के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार की हालत नाजुक होने से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मुहुईपूरी निवासी जितेंद्र कुमार सिंह शनिवार की सुबह बाइक से परसपुर गांव की ओर जा रहे थे। तभी परसपुर गांव के पास गोशाला के सामने बाइक से टक्कर हो गई। इसमें जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.