शामली, जनवरी 1 -- थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना के समीप देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीते गुरुवार को गांव आल्दी निवासी आदेश, उसकी पत्नी स्वाती और पूनम एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। दूसरी सहारनपुर के कस्बा ननोता निवासी मोहम्मद शादाब अपनी बाइक पर सवार होकर गांव गढ़ी दौलत मदरसे में आयोजित जलसे में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था। असदपुर जिडाना के पास दोनो की बाइके आपस के टकरा गई। जिससे दोनो बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर गए। बाइक हादसे के दौरान घायल हुए घायलों को देखकर राहगीर मौके पर ही रुक गए और डायल 112 को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। सूचना मिलते ही डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.