बिजनौर, जनवरी 21 -- नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए जिसमें एक की गंभीर हालत है, हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। तालिब पुत्र स्वर्गीय जाहिद निवासी ग्राम जनधरपुर मंडावली थाना कोतवाली शहर बिजनौर कोटद्वार की ओर बाइक से जा रहा था तभी निर्मला गोकुल सिंह स्कूल से छुट्टी के बाद निकल रहे बाइक सवार आर्यन राजपूत निवासी ग्राम रानीपुर थाना नजीबाबाद की बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तालिब गंभीर रूप से घायल है जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि आर्यन को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई द...