दुमका, मार्च 8 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 देवघर हंसडीहा मुख्य मार्ग स्थित मरकुंडा गांव के निकट दो बाइक की टक्कर में 6 स्कूली छात्र बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में सरैयाहाट थाना के लीलावरण गांव के पप्पू यादव (18वर्ष), रविन्द्र कुमार (15 वर्ष), इसी थाना के लोघरा गांव के बबलू कुमार (16 वर्ष), दीपक कुमार (17 वर्ष) है। वहीं हंसडीहा थाना के परमा गांव के रौशन कुमार दर्वे (17 वर्ष) व रामगढ़ थाना के इलाज पहाड़ी गांव का संदेश कुमार (17 वर्ष) बताया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया। सभी छात्रों का हाथ, पैर,माथे, छाती में गंभीर चोट लगी है, जिसे चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया है। घटना के संबंध में जानकारी मिली कि सरैयाहाट गादीझोपा स्कूल के 4 छात्र एक ही बाइक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.