दरभंगा, जनवरी 14 -- दरभंगा। मनीगाछी थाना क्षेत्र के महथौर चौक के पास सोमवार की शाम दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में मैट्रिक के छात्र की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज पटना स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान मनीगाछी थाना क्षेत्र के कटमा वार्ड नौ निवासी राम सेवक यादव के पुत्र रोहन कुमार यादव (16) के रूप में की गई है। जख्मी वहीं के देव नारायण यादव का पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है। रोहन मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए सोमवार को ही एडमिट कार्ड लेकर आया था। पुलिस ने मंगलवार को डीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक के जीजा धीरेन्द्र यादव ने बताया कि रोहन किसी काम से अपने दोस्त दीपक के साथ महथौर जा रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.