बदायूं, जनवरी 26 -- फैजगंज बेहटा, संवाददाता। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मुरादाबाद के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर-बिलारी रोड पर टिकौली गांव के पास हुआ। एक बाइक पर मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय टिंकू पुत्र नंदकिशोर सवार था, जबकि दूसरी बाइक पर टिंकू के गांव का ही अमित 18 वर्ष पुत्र खुशीराम जा रहा था। जैसे ही दोनों बाइक टिकौली गांव के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरक...