मधेपुरा, दिसम्बर 12 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। घैलाढ़ थाना क्षेत्र में लक्षमीनिया - घैलाढ़ रोड पर शुक्रवर की देर शाम करीब छह बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर निवासी सतेंद्र सिंह की पत्नी सुरेश्वरी देवी (65) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार मृतका अपने पुत्र दिवाकर कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गम्हरिया के जीवछपुर अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में सुरेश्वरी देवी की घटनास्थल पर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। दुर्घटना में उसके पुत्र व दूसरी बाइक पर सवार लोग भी जख्मी हो गए। आनन- फानन में सुरेश्वरी देवी को घैलाढ़ पीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज चिकि...