हाजीपुर, जून 5 -- भगवानपुर । सं.सू. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोढिया पुल से पहले फ्लावर मिल के पास बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार भाई की मौत हो गई, जबकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति भी घायल हो गया। मृत युवक की पहचान 30 वर्षीय इंद्रजीत कुमार पिता उपेन्द्र प्रसाद यादव के रूप में हुई। वह सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिटीयाही गांव का निवासी था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक हाजीपुर अपनी बहन के साथ आया था। यहां से बाइक से वह मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था इसी दौरान उल्टी दिशा में आई तेज रफ्तार बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सही लेन से जा रहे इंद्रजीत कुमार की घटनास्थल पर ही मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.