सोनभद्र, फरवरी 7 -- म्योरपुर/बभनी, हिंदुस्तान संवाद। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में शनिवार की शाम करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गये। सभी एक ही बाइक पर सवार थे और विण्ढमगंज से अपने घर बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान जा रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान गांव निवासी 28 वर्षीय पंकज अपनी पत्नी 25 वर्षीय अनिता, साली 22 वर्षीय प्रियंका तथा दो बच्चे चार वर्षीय आतिश और छह वर्षीय अंकुश के साथ विण्ढमगंज स्थित अपने ससुराल से शनिवार को लेकर अपने घर जा रहा था। शाम लगभग चार बजे जैसे ही वे बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव के समीप पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। इससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी वाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.