हाजीपुर, जनवरी 2 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइक आमने सामने टकरा गई। बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस और सदर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने एक युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल दोनों युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...