खगडि़या, मार्च 5 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया-बेगूसराय मुख्य सड़क रहीमपुर ढाला एनएच 31 पर मंगलवार की शम को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गया। घायल की पहचान गंगौर श्याम कुमार के रूप में किया गया। घायल श्याम कुमार ने बताया कि बेगूसराय से खगड़िया बाइक से दोनों आ रहे थे। वहीं रहेमपुर ढ़ाला एनएच 31 पर एक बाईक सड़क पाड़ करने के दौरान दोनों बाइक आपस में टकरा गई। जिससे एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। वहीं दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा दोनों घायल का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.