अमरोहा, फरवरी 21 -- कस्बे में बिजलीघर के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की टक्कर में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जानकारी की। जानकारी के अनुसार उझारी के मोहल्ला अंसारियान निवासी समीर अंसारी पुत्र अकरम अंसारी अपने साथी रिहान के साथ बाइक पर सवार होकर ढवारसी के स्कूल में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर शुक्रवार दोपहर वापस घर लौट रहा था। उझारी बिजलीघर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में समीर व रिहान समेत दूसरी बाइक पर सवार उझारी निवासी संस्कार पुत्र विपिन जिंदल गंभीर घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों को हालत नाजुक देख चिकित्सक ने ह...