हाजीपुर, मार्च 21 -- भगवानपुर। संवाद सूत्र हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर थानान्तर्गत बिठौली गांव के समीप गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गया। लेकिन एक युवक अपना बाइक लेकर चला गया। जबकी दूसरा बाइक सवार युवक पटना निवासी मो शहवाज को स्थानीय मुखिया सुधीर प्रसाद सिंह ने लोगों के सहयोग से इलाज के स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक मुजफ्फरपुर से पटना जा रहा था। इसी दौरान उक्त स्थान पर दूसरे बाइक से टक्कर हो गया। सूचना मिलते ही 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी लिया। भगवानपुर-02-सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.