मुरादाबाद, दिसम्बर 7 -- ठाकुरद्वारा- स्योहारा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को नगर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। रविवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव शरीफ नगर निवासी शावेज पुत्र सनव्वर अली अपने गांव निवासी अपने साथी रिजवान पुत्र मोहम्मद इस्लाम और कैफ़ पुत्र जाकिर के साथ ठाकुरद्वारा में खरीदारी कर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। ठाकुरद्वारा - स्योहारा मार्ग पर जैसे ही उनकी बाइक गांव पृथ्वीपुर गावड़ी के पास पहुंची तभी सामने से आए बाइक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में शरीफ नगर निवासी तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस पायलट हर्षित और ईएमटी शिवम कुमार ने तत्काल घायलों को राजकीय ...