संभल, मार्च 9 -- मेरठ-बदायूं हाईवे पर बैरपुर महराजी बस स्टैंड के पास बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। अजीजपुर गांव निवासी दुर्योधन सिंह (27) अपने भांजे सत्यपाल सिंह (22) के साथ एक बाइक पर सवार थे, जबकि दुबारी कलां गांव निवासी विदेश पाल (30) दूसरी बाइक से बैरपुर महराजी की ओर जा रहे थे। देर रात दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जुनावई सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इनमें से एक घायल की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति सामान्य करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.